Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पप्पू यादव की गिर*फ्तारी पर राहुल और प्रियंका ने उठाए सवाल

बिहार: बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिर*फ्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पटना में नीट छात्रा की मौ*त के मामले में न्याय की आवाज बनकर मजबूती से खड़े हुए और उनकी गिर*फ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है। राहुल गांधी ने कहा कि पप्पू यादव को इसलिए गिर*फ्तार किया गया ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके।

 

Rahul and Priyanka raised questions on Pappu Yadav

 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि पटना में नीट की आकांक्षी छात्रा की सं*दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ*त और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना बीजेपी-एनडीए मॉडल सामने आ गया- केस को भटकाओ, परिजनों को प्रता*ड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि पटना के हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रे*प और ह*त्या का मामला झकझोर देने वाला है।

 

 

 

यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। एफआईआर दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ सं*दिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक जहां भी महिलाओं के साथ अ*त्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह जो आरोपों से घिरा हो उसके साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिर*फ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाए कि बीजेपी और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है। वे अन्याय और अ*त्याचार के साथ खड़े है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !