नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है और ये खतरे की घंटी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है। व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मनमानेपन को खुली छूट दे दी है, और छोटे-मध्यम व्यापारियों को नौकरशाही और ग़लत जीएसटी जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि ये सिर्फ नीति की गलती नहीं है बल्कि ये उत्पादन, रोजगार और भारत के भविष्य पर सीधा ह*मला है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
