नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की वजह से मची अफरा-तफरी दरअसल बीजेपी सरकार के मोनोपोली मॉडल का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में बगैर किसी भेदभाव की प्रतिस्पर्द्धा का हकदार है न कि “मैच-फिक्सिंग मोनोपोलो” का।
गुरुवार को इंडिगो की 550 से अधिक उड़ानें और शुक्रवार को 400 उड़ानें रद्द किए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आम भारतीय देरी, फ्लाइट कैंसिलेशन और बेबसी के तौर पर इसकी कीमत चुका रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि इंडिगो की दिक्कत सरकार के मोनोपॉली मॉडल की वजह से है। इसकी कीमत आम भारतीयों को चुकानी पड़ रही है। शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर यात्रियों को आ रही परेशानियों के लिए माफी मांगी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
