नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 2026-27 का केंद्रीय बजट भारत के असली संकटों से आंखें मूंदे हुए है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि देश में युवा बेरोजगार हैं, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है और किसान संकट में हैं, लेकिन बजट में इन मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि युवा बिना नौकरी के हैं। मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत कम हो रही है। किसान संकट में हैं। वैश्विक स्तर पर बड़े झटकों की आशंका है, लेकिन इन सबको अनदेखा किया गया है। उन्होंने लिखा कि यह ऐसा बजट है जो दिशा सुधार से इनकार करता है और भारत के वास्तविक संकटों को नहीं देखता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
