नई दिल्ली: बुधवार को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए गए भाषण पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रतिक्रिया दी है। संसद से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह कल घबराए हुए थे, उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे। वे मानसिक दबाव में है, यह कल संसद में दिखा। मैंने जो बातें बोलीं थी उस पर उन्होंने कोई बात नहीं की, कोई सबूत नहीं दिया।
मैंने कल उन्हें चुनौती दी कि आ जाइए सदन में मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करते हैं पर कोई जवाब नहीं मिला। चुनाव सुधार पर संसद में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार से तीन सवाल पूछे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में इन सवालों का जवाब दिया। गृह मंत्री के भाषण की आज भी काफी चर्चा रही और बीजेपी सांसदों और नेताओं ने इसकी काफी तारीफ की जबकि विपक्ष के नेताओं ने कहा कि किसी सवाल का जवाब नहीं मिला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
