Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रेलवे ने दी बड़ी राहत, अब 10 रुपए में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

कोटा मण्डल में सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 10 रूपए में मिलेगा। रेल यात्रियों को स्टेशनों पर लेने या उन्हें विदा करने हेतु स्टेशन पर आने जाने वाले परिजनों को राहत प्रदान करते हुए तुरंत प्रभाव से 9 रेलवे स्टेशनों पर भी प्लेटफार्म टिकट की दरें घटाकर 10 रूपए करने का निर्णय लिया है।
रेल यात्रियों को राहत देने वाला यह निर्णय मण्डल रेल प्रबन्धक कोटा के निर्देशन में लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि कोटा मण्डल के बून्दी, शामगढ़, भवानीमण्डी, रामगंजमण्डी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी और भरतपुर आदि 9 रेलवे स्टेशनों पर 20 रूपए की दर से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री की जा रही थी, उसे तत्काल प्रभाव से 10 रूपए कर दिया गया है।
Railway gave big relief, platform ticket will now be available for Rs 10 in sawai madhopur
उल्लेखनीय है कि कोटा मंडल के 78 रेलवे स्टेशनों पर पहले से ही प्लेटफार्म टिकट की दर 10 रूपए थी। इस निर्णय के बाद अब कोटा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 10 रूपए में मिलेगा।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने तथा कारोना काल में रेल यात्रियों में संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की दरें जनहित में बढ़ाई गई थीं, जिन्हें राहत प्रदान करते हुए अब यह निर्णय लिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !