Saturday , 7 March 2026
Breaking News

निजी क्षेत्र में 1.5 लाख नौकरी दिलाई जाएंगी

जयपुर: वित्तमंत्री दीया कुमारी ने आज बुधवार को बजट पेश कर दिया है। दीया कुमारी ने 2 घंटे 17 मिनट तक बजट पढ़ा है। इस बजट में सभी सेक्टरों को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई है। दिया कुमारी ने कहा कि युवा अपना उद्यम स्थापित करे, इसके लिए केंद्रीय बजट में स्कीम फॉर फर्स्ट टाइम एंटरप्रेन्योर शुरू की गई है। इसके तहत 25 हजार महिला, एससी-एसटी उद्यमी को लाभ दिलाया जाएगा।युवाओं के लिए प्रदेश में विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की जाएगी।

 

 

Rajasthan Budget 1.5 lakh jobs will be provided in private sector

 

इस योजना के अंतर्गत 2 करोड़ तक के लोन पर 8 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और 5 लाख रुपए तक की मार्जिन मनी दी जाएगी। इसके लिए 150 करोड़ का प्रावधान है। युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपए के विवेकानंद रोजगार सहायता कोष की घोषणा की गई है। सरकारी विभागों व राजकीय उपक्रमों में 1 लाख 25 हजार पदाें पर अगले वित्तीय वर्ष में भर्ती होगी।

 

 

 

रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। कैंपस इंटरव्यू और नए निवेश में स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी। निजी क्षेत्र में डेढ़ लाख नौकरियां दिलवाई जाएंगी। पुरस्कृत खिलाड़ियों को जमीन आवंटित होगी। सभी कॉलेजों में न*शा मुक्ति केंद्र शुरू होंगे। युवाओं में आ*त्मह*त्या रोकने के लिए कोटा, जोधुपर में सेंटर खोले जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !