रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोरों पर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने में वाले है। ऐसे ने दोनों बॉलीवुड स्टार्स की शादी की चर्चा जोरों पर चल रही है। वहीं रणबीर – आलिया की शादी पर ही हर किसी की नजरें टिकी हुई है। दोनों स्टार्स ने अपनी शादी को लेकर खास प्लानिंग की है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत भी हो चुकी है।
आज बुधवार को गणेश पूजन के बाद दोनों की मेहंदी सेरेमनी है। यानी आज आलिया के हाथों में रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी रच जाएगी। आलिया की मेहंदी लगने के बाद फोटोज आने में थोड़ा समय भी लगेगा, पर उनके अलावा बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेज के मेहंदी लुक देख ही सकते हैं।