Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

राजस्थान में यूपीएससी की तरह हर साल रीट परीक्षा होगी : शिक्षा मंत्री

इसे लागू करने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है

 

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला सम्मेलन में पहुंचे और बेरोजगारों की समस्याएं सुनीं। कांग्रेस नेता और गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा की राजस्थान सरकार भी अब यूपीएससी की तर्ज पर हर साल रीट और खाली पड़े पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। ताकि एक भी पद रिक्त न रहे। ज्यादा से ज्यादा राजस्थान के युवाओं को रोजगार मिल सके। इसे लागू करने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कल्ला बेरोजगारों के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 

10 मुद्दों को लेकर एक मंच पर आए बेरोजगार

 

अभी तक महासम्मेलन पॉलिटिकल पार्टियों, सामाजिक संगठनों के ही होते रहे हैं। इस कड़ी में अब बेरोजगार भी जुड़ गए हैं। शायद यह पहला मौका होगा, जब बेरोजगारों का महासम्मेलन हो रहा है। राजस्थान में बेरोजगारी, पेपर लीक, रोजगार जैसे 10 मुद्दों को लेकर बेरोजगार जयपुर के त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक भवन में जुटे हैं। खास बात यह है कि इसमें सत्ताधारी पार्टी के साथ ही विपक्षी पार्टी से भी नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस से शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सम्मेलन में पहुंचे। बीजेपी की ओर से सिर्फ प्रवक्ता रामलाल शर्मा ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ नहीं पहुंच पाए। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सम्मेलन में पहुंचे। दोनों नेताओं ने बेरोजगारों को अधिक से अधिक विभागों में भर्ती करने का आश्वासन दिया।

 

REET exam will be held every year like UPSC in Rajasthan-Education Minister

 

धर्मेंद्र राठौड़ बोले- एक लाख पदों की भर्ती विज्ञप्ति जारी होगी

 

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा आज बेरोजगारों के मंच पर मैं और कल्ला जी बीजेपी के नेताओं से बहस करने के लिए आए थे। बीजेपी के नेता जानते थे। उन्होंने बेरोजगारों के लिए ना कोई काम किया है, न भविष्य में करेंगे। इसलिए आज ना तो सीपी जोशी और ना ही राजेंद्र राठौड़ आए हैं। मैं आज आप सभी से वादा करके जा रहा हूं। आचार सहिता लगने से पहले 1 लाख पदों की भर्ती विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। जितने लोग आप चाहेंगे, उतने लोग मुख्यमंत्री गहलोत से मिलेंगे।

 

बेरोजगारों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेगा। राठौड़ ने कहा आज दोपहर 3 बजे बीजेपी के नेता आएंगे। आप उनसे जरूर पूछना कि मोदी सरकार ने अब तक कितने लोगों को रोजगार दिया है। मैं यह दावा कर रहा हूं। बीजेपी सरकार में जितने लोगों को मोदी ने रोजगार नहीं दिया, उससे ज्यादा रोजगार अशोक गहलोत सरकार ने दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !