नई दिल्ली: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फटकार लगाई है। इस टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत अपनी पारी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
लेकिन उन्हें अपने व्यवहार के कारण आईसीसी ने फटकार लगाई है। मामला इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान का है, जब हैरी ब्रुक्स और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। ऋषभ पंत गेंद को लेकर अंपायर से बहस करते देखे गए, लेकिन अंपायर्स ने गेंद को देखने बाद उसे बदलने से मना कर दिया।
इसके बाद अंपायर्स के सामने ही गेंद को जमीन पर पटकते हुए पंत ने अपनी नाराजगी दिखाई। पंत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि आईसीसी के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने अपनी गलती मान ली थी। बाद में आईसीसी रेफरी ने पंत को फटकार लगाकर छोड़ दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
