Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली: भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.43 पर पहुंच गया है। इसी के साथ एक अमेरिकी डॉलर का भाव 90 रुपये के पार पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार फॉरेक्स ट्रेडरों का कहना है कि मौद्रिक नीति समिति के अहम फैसले से पहले केंद्रीय बैंक के सीमित हस्तक्षेप और आयातकों की डॉलर की ऊंची मांग के कारण रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.36 पर खुला।

Rupee hits all-time low against dollar

शुरुआती सौदों में यह और कमजोर होकर 90.43 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले भाव से 28 पैसे की गिरावट है। वहीं इस गिरावट पर विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हम*लावर है। कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व सीईओ उदय कोटक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को लिखा कि रुपया अब 90 पर है। इसकी मुख्य वजह भारतीय शेयर बाजार में विदेशी बिकवाली है, चाहे वो एफपीआई हो या फिर एफडीआई के तहत प्राइवेट इक्विटी।

उन्होंने कहा कि भारतीय निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। समय बताएगा कि कौन ज्यादा समझदार है। फिलहाल तो विदेशी निवेशक ही ज्यादा समझदार दिख रहे हैं। एक साल में निफ्टी का डॉलर रिटर्न शून्य रहा है, लेकिन यह एक लंबा खेल है। अब समय है कि भारतीय कारोबारी अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !