सलमान खान का कोर्ट में जवाब – पान मसाला नहीं इलायची का किया विज्ञापन
कोटा: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भ्रामक विज्ञापन की याचिका को लेकर कोटा कंज्यूमर कोर्ट में जवाब किया पेश, सलमान खान की ओर से वकील पराग ने जवाब किया पेश, जवाब में कहा गया- यह शिकायत कपट पूर्ण, आधारहीन, कानून के खिलाफ और विधि प्रकिया का दुरुपयोग है, यह खारिज करने योग्य है’, राजश्री पान मसाला कंपनी ने केसर युक्त इलायची और केसर युक्त पान मसाला के नाम पर भ्रामक विज्ञापन की याचिका को लेकर दिया गया जवाब, शिकायत में जिस उत्पाद को केसर युक्त पान मसाला बताया गया है, वह पूरी तरह गलत है, विज्ञापन सिल्वर कोटेड इलायची का है, न की पान मसाला का, इस प्रकार शिकायत गलत सबूतों पर आधारित, इधर, परिवादी के एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने जवाब पर आपत्ति दर्ज करवाई। (सूत्र)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
