Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

व्हाट्सएप का बड़ा अपडेट, चार फोन पर चलेगा एक ही अकाउंट, ये है यूज करने का तरीका

व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर वो फीचर जोड़ दिया है, जिसका लोगों को लंबे वक्त से इंतजार था। हम बात कर रहे हैं मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की। इस फीचर की मदद से आप एक ही व्हाट्सएपअकाउंट को कई स्मार्टफोन्स में यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप ये फीचर किस तरह इस्तेमाल कर सकते है।

 

व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। हालांकि, इसके एक फीचर का लोगों को लंबे वक्त से इंतजार था। हम बात कर रहे हैं मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट की या फिर कम्पैनियन मोड की। वैसे तो आप व्हाट्सएप वेब की मदद से एक ही अकाउंट को फोन और पीसी दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा। यानी आप एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार स्मार्टफोन तक में यूज कर सकते हैं। मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान किया है। इस फीचर के बारे में उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी है।

 

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर?

 

मार्क ने बताया, ‘आज से आप एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को चार फोन्स तक में लॉगइन कर सकते हैं।’ कंपनी की मानें तो व्हाट्सएप का नया फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यूजर्स को व्हाट्सएप के इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार था। कुछ दिनों पहले ही इस फीचर को व्हाट्सएप बेटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था।

 

Same WhatsApp account will run on four phones

 

कैसे पता करें किसने छोड़ा व्हाट्सएप ग्रुप? जानें

 

नए अपडेट की मदद से यूजर्स अपने मैसेज और चैट्स को सभी डिवाइसेस में सिंक कर सकेंगे। इसका मतलब है कि व्हाट्सएप यूजर्स को अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए अब हमेशा प्राइमरी डिवाइस को साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। अच्छी बात ये है कि व्हाट्सएप का ये फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है। यानी आप कई डिवाइस में अपने अकाउंट को यूज भी कर सकेंगे और एन्क्रिप्शन भी बना रहेगा। वैसे तो कंपनी इस फीचर को साल 2021 से ही व्हाट्सएप बेटा पर टेस्ट कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने इस फीचर को सभी बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया था।

 

कैसे काम करेगा ये फीचर?

 

इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले सेकेंडरी फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करना होगा। व्हाट्सएप  ओपन करने पर आपको ऊपर दिख रहे हैमबर्गर मेन्यू पर क्लिक करना होगा। यहां आपको Link to Existing Account का ऑप्शन मिलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !