Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में लिया भाग

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी एवं राज्य के सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री की बैठक आरटीडीसी होटल तीज, जयपुर में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल सैनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पंचायतीराज शिक्षक संघ सदैव शिक्षक व कर्मचारी हित के लिए संघर्षरत रहा है तथा प्रदेश मंत्री ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराते हुए शिक्षक समस्याओं को प्रांतीय मांगपत्र में शामिल करवाकर समस्याओं का निराकरण करवाने का निवेदन किया।

 

 

Sawai Madhopur News Participated in the state meeting of Panchayati Raj Teachers Association

 

 

जिलामंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया की संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के मंथन के पश्चात आगामी माह जनवरी में दिनांक 19 एवं 20 जनवरी 2024 को होने वाले प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन पाली जिले के सोजत मे आयोजीत करने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश संरक्षक मूलचंद गुर्जर, प्रदेश सभाध्यक्ष भंवराराम जाखड़, अध्यक्ष परिवाद समिति ऋषि यादव, प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति शंभू सिंह मेड़तिया, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग सिंह देवड़ा, जवरीलाल प्रजापत, रामप्रताप मीना, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री अर्जुनलाल बैरवा, प्रदेश संगठन मंत्री आले अहमद सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन के प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !