Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर को बनाया जाए संभाग मुख्यालय

कांग्रेस सरकार ने सदैव किया माधोपुर के साथ अन्याय – सौगानी

 

वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष सुरेश सौगानी ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाई माधोपुर को संभाग मुख्यालय बनाने की मांग की है। सौगानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 19 जिले एवं तीन संभाग बनाए जाने की घोषणा की है। किंतु सवाई माधोपुर संभाग की सूची में नहीं रखा गया है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी को भी जिला मनाया जाने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिला सन 1949 का जिला है। जो राजस्थान का सबसे बड़ा जिला था। किंतु दौसा जिला बनने पर महुआ तहसील दौसा जिले को दी गई। इसी प्रकार से करौली जिला बनने पर करौली एवं हिंडौन सिटी उपखंड को करौली जिले में दे दिया गया। अब गंगापुर सिटी जिला बनने पर गंगापुर, बामनवास गंगापुर सिटी जिले में चले जाएंगे।

 

इस प्रकार से सवाई माधोपुर को प्रदेश का सबसे छोटा जिला बनाए जाने की सौगात मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही है। जबकि सवाई माधोपुर जिला सदैव कांग्रेस पार्टी के साथ रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अन्य जिलों के साथ सवाई माधोपुर जिले में भी सांसद भारतीय जनता पार्टी का बनाया था। उसके विपरीत विधानसभा चुनाव में चारों सीटें कांग्रेस को सवाई माधोपुर जिले ने दी है। जबकि कांग्रेस पार्टी कि जब जब सरकार आई तब तब सदैव सवाई माधोपुर के साथ अन्याय किया गया है। सौगानी ने बताया कि मुख्यमंत्री से वरिष्ठ नागरिक संस्थान जिला सवाई माधोपुर द्वारा बजट पूर्व सवाई माधोपुर को संभाग मुख्यालय बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।

 

Sawai Madhopur should be made the divisional headquarters

 

किंतु बजट घोषणा में नए संभाग बनाए जाने की घोषणा नहीं की गई। अब तीन नए सभाग बनाए जाने की घोषणा की गई है। जिनमें सवाई माधोपुर का नाम नहीं है। जबकि सवाई माधोपुर पूरी तरह संभाग बनाए जाने की योग्यता रखता है। उन्होने बताया कि सवाई माधोपुर से बूंदी, करौली, दौसा और अब गंगापुर सिटी सभी 100 किलोमीटर के अंतर्गत आते हैं और इन सब स्थानों से सवाई माधोपुर आने के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था है। प्रशासनिक दृष्टि से भी सवाई माधोपुर संभाग मुख्यालय के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। यदि अब भी सवाई माधोपुर को संभाग नहीं बनाया गया तो जिलेवासी एक बार अपनी परंपरा के विपरीत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। क्योंकि जब जब कांग्रेसी सरकार आई है तब तक सवाई माधोपुर जिले का विकास रूका है।

 

चाहे मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी, कल कारखाने सभी से सवाई माधोपुर को वंचित रखा गया था। अब भी समय है मुख्यमंत्री सवाई माधोपुर जिले को संभाग मुख्यालय बनाकर जिले के वासियों के साथ न्याय करें। इसके साथ ही सौगानी ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले के चारों विधायकों ने सदैव इमानदारी से सरकार का साथ दिया है। गंगापुर सिटी जिला बन जाने पर माधोपुर जिले में मात्र खंडार और बौंली उपखंड ही रह जाएंगे। इसलिए सवाई माधोपुर को इंदरगढ़ और उनियारा दिए जाने का अनुरोध किया है। इससे यहां के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि इनका व्यापारिक संबंध सवाई माधोपुर मुख्यालय से जुड़ा हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !