शताब्दी अवस्थी फाउंडेशन द्वारा रीको एरिया खेरदा स्थित रुक्मणि वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया।
इस दौरान फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए कैरम बोर्ड, सांप सीढी, लूडो और ताश आदि खेल सामग्री के साथ ही सर्दी के मौसम को देखते हुए बुजुर्गों के लिए गजक, रेवड़ी एवं पिण्ड खजूर आदि भेंट किए। फाउंडेशन की अध्यक्ष शताब्दी अवस्थी ने बताया कि प्रयास संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में 2 महिलाएं तथा 6 पुरुष जीवनयापन कर रहे हैं।
![Shatabdi Awasthi Foundation presented sports and food items in old age home in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/01/Shatabdi-Awasthi-Foundation-presented-sports-and-food-items-in-old-age-home-in-sawai-madhopur.jpg)
ये सभी ऐसे लोग हैं जिनको अपनी संतान ने त्याग दिया है। सभी की संताने हैं फिर भी उन्हें इस तरह जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। लेकिन यहां आने के बाद ये सभी बहुत खुश हैं क्योंकि साथ मिल के एक दूसरे के दुख बांट लेते हैं और साथ में हंस लेते हैं। इस अवसर पर ममता अवस्थी, सुरेश शर्मा, मनोज मीना, अरविंद सिंहल, तुलसी राम गौतम, मनीष शर्मा और चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।