Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

सोलन आग हा*दसे में जले हुए श*वों के मिले अवशेष, अब तक 10 की मौत!

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार रात हुए भीषण आग हा*दसे के बाद तलाशी अभियान में बुधवार को सात और जले हुए श*वों के अवशेष बरामद हुए है। अब इस हा*दसे में म*रने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृ*तकों में नौ नेपाली नागरिक और बिहार का एक आठ साल का बच्चा शामिल है। सोलन के उपायुक्त ने इस मामले में मजिस्ट्रेट स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि आग इतनी भयानक थी कि अब तक कोई श*व पूरी तरह से नहीं मिला है।

Solan fire accident Himachal Pradesh News update 14 Jan 26

 

 

केवल मानव अवशेष ही बरामद हो रहे हैं। सोमवार को दो अवशेष, मंगलवार को तीन और बुधवार को सात अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जहां डीएनए मिलान से पहचान की जाएगी। मृत*कों के परिजनों के डीएनए सैंपल पहले ही ले लिए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, होम गार्ड्स और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह अभियान शुरू किया।

 

 

टीम ने मंगलवार सुबह 9:45 बजे पहला अवशेष ढूंढा, जबकि दोपहर 12:45 से 1:15 बजे के बीच और अवशेष बरामद हुए। खतरे वाली इमारतों की दीवारों को गिराकर मलबा हटाया गया है और बचे मलबे को पास के चौगान मैदान में स्थानांतरित किया गया है, जहां गुरुवार को फिर से तलाशी होगी।

 

 

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि लापता लोगों में दो पुरुष, दो महिलाएँ और पाँच बच्चे शामिल हैं। सभी नेपाली मूल के हैं। उन्होंने कहा कि अवशेष इतने जले हुए हैं कि पहचान असंभव है, इसलिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में डीएनए विश्लेषण कराया जा रहा है। पुलिस ने इमारत के मालिक राजीव गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आग या ज्वलनशील पदार्थों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

 

 

इसके अलावा, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। अर्की के एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि इमारत के ग्राउंड और पहले फ्लोर पर व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं, जबकि ऊपरी दो मंजिलों में नेपाल और बिहार से आए प्रवासी मजदूर किराए पर रह रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !