नई दिल्ली:- साउथ के कई दिग्गज अभिनेता अब तक एक्टिंग के साथ – साथ राजनीति में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। इसी तरह साउथ के एक और बड़े दिग्गज अभिनेता ने राजनीति में एंट्री मारी है। साउथ के जाने – माने एक्टर थलापति विजय ने आज शुक्रवार को अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की है।
थलापति विजय ने उनकी पार्टी का नाम – तमिलगा वेत्री कजगम रखा है। गौरतलब है कि थलापति विजय के राजनीति में एंट्री करने से पहले भी साउथ के कई दिग्गज कलाकार राजनीति में कदम रख चुके है। राजनीति में कदम रखने के साथ – साथ उन्होंने अपना एक बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी कई चीजों पर अपनी बात रखी है।
साथ ही कहा गया कि हम 2024 का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। न ही वो किसी पार्टी को समर्थन देने जा रहे हैं। थलापति विजय साउथ का एक बहुत बड़ा नाम है। अपने हर किरदार से वह फैंस के दिल में अपनी – अलग जगह बना लेते हैं। साउथ में उनकी कई फिल्में अब तक हिट हो चुकी है।
अब राजनीति के मैदान में भी वह दर्शकों का दिल जीतने की एक पहल कर रहे हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों की भी पहली पसंद बने हुए हैं। तमिल के अलावा विजय ने कई अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
#தமிழகவெற்றிகழகம் #TVKVijay pic.twitter.com/ShwpbxNvuM
— TVK Vijay (@tvkvijayoffl) February 2, 2024