Friday , 6 March 2026
Breaking News

स्टील प्लांट में आग लगने से 4 लोगों की मौ*त

गुजरात: गुजरात में सूरत के पास हजीरा स्थित एक इस्पात संयंत्र में आग लग गई है। यह हा*दसा 31 दिसंबर की देर रात में हुआ है। इस इस्पात संयंत्र में आग लगने से चार श्रमिकों की मौ*त हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड (एएम/एनएस इंडिया) में यह घटना हुई है।

 

steel plant fire in surat gujarat

 

 

उन्होंने बताया कि हमें यह जानकारी मिली है कि जलता हुआ कोयला अचानक फैल जाने से संयंत्र के एक हिस्से में आग फैल गयी। आग लगने से चार मजदूरों की मौ*त हो गई है। वे इस दौरान संयंत्र की लिफ्ट में थे। गहलोत ने बताया कि पुलिस के साथ-साथ कारखाने का निरीक्षक घटना की जांच करेंगे। हजीरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई आकस्मिक मौ*त की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

 

 

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मा*रे गए चार लोगों में से तीन के श*वों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कोरेक्स प्लांट में एक उपकरण के फेल हो जाने के कारण यह घटना हुई है।

 

 

 

 

उपकरण के फेल होने से हुई दुर्घटना:

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि हमें एएमएनएस हजीरा ऑपरेशंस के कोरेक्स प्लांट में एक उपकरण के फेल हो जाने से हुई दुर्घटना के बारे में खेद है। पास में ही एक लिफ्ट (एलेवेटर) पर रखरखाव का काम कर रहे एक निजी कंपनी के चार संविदा कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौ*त हो गई है। इसमें कहा गया है कि एक श्रमिक को मामूली चोट आई है और उसे तुरंत संयंत्र परिसर में ही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

 

 

 

 

बयान में कहा गया है कि हम प्रभावित कर्मियों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए हैं और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !