Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बिजली की बढ़ती मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र को बनाएं मजबूत – ऊर्जा मंत्री

देरी से कार्य करने वाले संवेदकों की जिम्मेदारी होगी तय

जयपुर:- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण तंत्र को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत तंत्र को सुढृढ करने के लिए अधिकारी भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए पुख्ता प्लान तैयार करें, जिससे उपभोक्ताओं को सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्वीकृत ग्रिड सब स्टेशनों के कार्य में देरी को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्य नहीं करने वाले संवेदकों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।

 

 

ऊर्जा मंत्री रविवार को भरतपुर में जयपुर विद्युत वितरण निगम के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय में  संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, बयाना विधायक रितु बानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ऊर्जा विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार अधिकारी विद्युत उत्पादन, प्रसारण व वितरण तंत्र में सुधार लाते हुए आमजन को सरकार की मंशा के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित करें तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर त्वरित समाधान करें।

 

 

Strengthen the electricity system according to the increasing demand for electricity - Energy Minister

 

 

 

उन्होंने कहा कि डिमांड के अनुसार अधिकारी नए विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उन्हें समय पर पूरा करायें। उन्होंने आरडीएसएस योजना में सेग्रीगेशन कर नए फीडर प्रस्तावित करने तथा जो भी जीएसएस स्वीकृत हैं उनका काम निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी संवेदक समय पर काम पूरा नहीं करता हो उन्हें चिन्हित कर ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाये। साथ ही समय पर काम पूरा नहीं करने वाले संवेदकों को नये टेंडरों में भाग लेने से डिबार किया जाए।

 

 

 

अधिकारी बनें जवाबदेह:-
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली आमजन से जुड़ी मूलभूत आवश्यकता है। ऐसे में अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से संवाद बनाए रखकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि फील्ड में जो भी अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे इसे गम्भीरता से लिया जाकर उन्हें चिन्हित कर नोटिस की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, पुराने हो चुके फीडरों को चिन्हित कर लोड बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय करें। उन्होंने नई विद्युत लाइन खड़ी करते समय पोल की गुणवत्ता की जांच के लिए समय-समय पर टीम भेजकर जांच करवाने तथा आंधी तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में पोल गाडते समय सीसी एस्टीमेट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पोल अथवा विद्युत लाइन की कमी के कारण फाल्ट नहीं आना चाहिए तथा क्षेत्र में दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नवीन स्वीकृत जीएसएस के साथ-साथ वर्तमान में लोड के अनुसार फिजिबिलिटी चेक कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
सौर ऊर्जा को दें बढ़ावा:-
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों एवं आम लोगों को कुसुम सी योजना में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित करें। योजना के क्रियानवयन में सरकार द्वारा जो भी सरलीकरण किया गया हैं उनका प्रचार प्रसार करें। सोलर पर विद्युत सब स्टेशन निर्भर रहेंगे तो आने वाले समय में किसानों एवं उपभोक्ताओं को दिन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि किसान सोलर सिस्टम को अपनाएं। इसके लिए भी सरकार द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों की जानकारी उन्हें दें।
बीईएसएल के कार्यों की होगी ऑडिट, बनेगा कॉल सेंटर:-
ऊर्जा मंत्री ने भरतपुर शहर में बार-बार विद्युत कटौती एवं भार के अनुसार विद्युत वितरण में सुधार नहीं करने पर भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि विद्युत की मांग के अनुसार आवश्यक संसाधनों का विस्तार करें।
उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को फ्रेंचाइजी कम्पनी द्वारा पिछले 8 साल में वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए इन्वेस्ट की ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कॉल सेंटर की व्यवस्था को प्रभावी बनाएं उनके माध्यम से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में व्यवधान की जानकारी मिलने पर समय पर दुरूस्त कराई जाये।
जनप्रतिनिधियों ने दिये सुझाव:-
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में लगे सभी कार्मिक आमजनता एवं जनप्रतिनिधियों का फोन उठाकर व्यवस्था में सुधार के प्रयास करें। उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत 33 केवी जीएसएस के कार्यों को गति प्रदान कर आम जन को निर्बाध विद्युत वितरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पुरानी लाइन है उन्हें दुरुस्त कराया जाकर रबी सीजन से पूर्व कार्य पूरा करें। उन्होंने मरम्मत योग्य ट्रांसफार्मर में आवश्यक सुधार के बाद संबंधित फर्म की जिम्मेदारी भी तय करने के निर्देश दिए जिससे बार-बार ट्रांसफार्मर खराब नहीं हो सके।
उन्होंने भरतपुर में 100 की जगह 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर रबी सीजन से पहले स्थापित करने का सुझाव दिया। वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशनों के कार्य को समय पर पूरा करने, जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण करने का सुझाव दिया। विधायक बयाना रितु बानावत ने रुदावल में निर्माणाधीन 132 केवीजीएसएस को वर्तमान भार के अनुसार 220 केवीजीएसएस में किए जाने की मांग की।
उन्होंने बयाना में सहायक अभियंता मीटर का नया पद सृजित करने तथा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के समाधान के बारे में सुझाव दिये। मनोज भारद्वाज ने भरतपुर शहर की विद्युत सप्लाई व्यवस्था के बारे में बताया।
इस अवसर पर जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी एसएस नेहरा, मुख्य अभियंता प्रसारण कमलेश कुमार मीणा, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता उमेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा सहित संभाग के सभी जिलों के अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंता, प्रसारण निगम के अभियंता उपस्थित रहे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !