महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बताया है कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने पत्रकारों से बताया कि एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई और प्रस्ताव पास करके उन्हें नेता चुना गया है।
उन्होंने बताया कि अब सीएम के पास जाया जा रहा है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा है कि सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया है और हमने आज ही शपथ ग्रहण कराने के लिए निवेदन किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
