Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ऑनलाइन कॉन्टेंट में सेल्फ-रेगुलेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अ*श्लील, आपत्तिजनक या अवै*ध सामग्री को नियंत्रित करने के लिए एक ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र और स्वायत्त’ संस्था बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। लाइव लॉ के अनुसार कोर्ट ने कहा कि मीडिया संस्थानों की ओर से अपनाया जा रहा ‘सेल्फ-रेगुलेशन’ मॉडल प्रभावी नहीं है।

Supreme Court said about self-regulation of online content

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य लोगों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। ये याचिकाएं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अ*श्लील सामग्री को लेकर दर्ज एफआईआर से जुड़े हैं। कुछ महीने पहले इस शो को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। लाइव लॉ के अनुसार सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ नए दिशानिर्देश प्रस्तावित किए हैं और इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों से चर्चा चल रही है।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यह समस्या केवल ‘अश्ली*लता’ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ‘यूजर्स की ओर से बनाए गए कंटेंट (यूजीसी)’ में फैली ‘झू*ठ’ तक है, जिसे लोग अपने यूट्यूब चैनल या अन्य प्लेटफॉर्म पर डालते हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने हैरानी जताई कि ऐसे कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए कोई नियम ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपना चैनल बना लूं और मैं किसी के प्रति जवाबदेह न रहूं…किसी न किसी को तो जवाबदेह होना ही चाहिए। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सीजेआई ने कहा कि अभिव्यक्ति के अधिकार का सम्मान होना चाहिए, अगर किसी कार्यक्रम में ए*डल्ट सामग्री है, तो पहले से चेतावनी दी जानी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !