Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोरोना के हालातों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – देश में “नेशनल इमरजेंसी” जैसी स्थिति

नई दिल्ली:- देश में कोरोना के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने आज गुरुवार को चिंता जाहीर की है। शीर्ष अदालत के चीफ जस्टिस ने कहा कि देश में कोविड-19 से हालात नेशनल इमरजेंसी जैसे हो गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार मुद्दों पर स्वयं संज्ञान लिया है, जिसमें ऑक्सीजन की सप्लाई एवं वैक्सीन का मुद्दा भी शामिल है। सीजेआई एस.ए. बोबडे ने केंद्र को इस पर नोटिस जारी किया है। सीजेआई ने कहा कि “हम आपदा से निपटने के लिए नेशनल प्लान चाहते हैं” सुप्रीम कोर्ट ने कहा की “हाईकोर्ट इन मुद्दों पर सुनवाई कर रहे हैं उसके बाद हम देखेंगे कि क्या मुद्दे अपने पास रखें” कोर्ट ने कहा कि लॉकडाउन लगाने का अधिकार अब राज्यों को होना चाहिए।

 

supreme court worried over corona situation in india, SC said - a situation like National Emergency

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो ऑक्सीजन, जरूरी दवाओं की सप्लाई, वैक्सीन लगाने का तरीका और लॉकडाउन के मुद्दे पर विचार विमर्श करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर अलग-अलग राज्यों में हो रही सुनवाइयों पर कहा कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, कलकत्ता, सिक्किम एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट इन मामले की सुनवाई कर रहे हैं, हालांकि वो अच्छे हित के लिए सुनवाई कर रहे हैं, लेकिन इससे भ्रम हो रहा है और संसाधन डाइवर्ट हो रहे हैं। “सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणियां तब सामने आई जब गुरुवार को वेदांता कंपनी की उस याचिका पर सुनवाई हो रही थी। जिसमें कंपनी ने अपने प्लांट में ऑक्सीजन पैदा करने के लिए खोले जाने के लिए अनुमति मांगी। तमिलनाडु याचिका पर सुनवाई कल चाहता था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोविड की स्थिति पर कई मुद्दों को लेकर स्वत: ही संज्ञान लिया और कहा कि देश में कोरोना कोरोना की वजह से हालात नेशनल इमरजेंसी जैसे बन गए हैं। अभी गत बुधवार को भी दिल्ली हाईकोर्ट में ऑक्सीजन संकट के मसले पर एक सुनवाई हुई थी। जिसमें कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने देशभर में अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई में आ रही किल्लतों और बढ़ते मौतों के मामलों को लेकर कहा कि “इस महामारी की हालत देखकर लगता है कि केंद्र सरकार को लोगों के जान जाने की फिक्र नहीं है।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !