हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में एक झूला टूट जाने से करीब 13 लोग घायल हो गए हैं। फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ ने बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार को बताया कि यह घटना शाम शनिवार करीब 6 बजे हुई है। झूला टूटने से घायल हुए 12-13 लोगों को अस्पताल भेजा गया है।
अस्पताल से पता लग पाएगा कि कितने लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया है कि मेले के दौरान एक छोटा गेट भी गिर गया था, हालाँकि इसमें किसी के घायल होने की उन्होंने कोई पुष्टि नहीं की। हरियाणा के सूरजकुंड में इन दिनों क्राफ्ट मेला चल रहा है। यह मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ है और 15 फरवरी तक चलेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
