नई दिल्ली: स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ दर्जनों छात्राओं के यौ*न उत्पी*ड़न और धो*खाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की कई छात्राओं ने उन पर यौ*न शो*षण का मामला दर्ज कराया था। चार अगस्त को दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई से एडीशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के मैनेजर के खिलाफ यौ*न उत्पी*ड़न के आरोप लगे थे।
जांच जारी है और हमने संबंधित धाराओँ में मामला दर्ज किया है। छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट के बेसमेंट से एक वोल्वो कार बरामद हुई है जिसपर संयुक्त राष्ट्र का नीला डिप्लोमेटिक नंबर लगा था। इस संबंध में धो*खाधड़ी का एक अलग मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरोप लगाने वाली छात्राएं इस इंस्टीट्यूट में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे में मिलने वाले स्कॉलरशिप के तहत पीजीडीएम कोर्स कर रही थीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
