बिहार: बिहार में चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कई सवाल उठाए हैं। आज रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में तीन लाख घरों का हाउस नंबर 0, 000 या फिर 000/0000 है। ये मजाक है क्या? चुनाव आयोग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप यहां लोकतंत्र को मजबूत करने, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हैं।
अगर विपक्ष सवाल उठा रहा है, प्रक्रिया पर शिकायत या सुझाव दे रहा है, तो कम से कम इस प्रक्रिया को सरल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई सबूत पेश किए हैं कि किस तरह हेराफेरी हुई है, और अब बिहार में यह नए तरीके से हो रही है। ये चलने वाला नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग अगर गलत पाया जाए तो चुनाव आयुक्त को एसआईआर वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
