तेलंगाना: तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के पासामईलरम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रिएक्टर में वि*स्फोट के कारण भीषण आग में कम से कम 34 लोगों की मौ*त हो गई है। जिला प्रशासन ने बताया है कि सिगाची केमिकल्स फैक्ट्री में हुई इस दुर्घटना में मा*रे गए चार लोगों की पहचान कर ली गई है। इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है।
जिला प्रशासन ने बताया है कि इस दुर्घटना में अभी 24 लोग गायब हैं और इन सभी की तलाश जारी है। इसके अलावा 57 लोग सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौ*त से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, हमारी संवेदना उनके साथ है। घायलों को को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृ*तक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार सरकार ने घोषणा की है कि बिहार के रहने वाले मृ*तकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
