नई दिल्ली: कैबिनेट ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे अब 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
पीटीआई के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए/डीआर (महंगाई भत्ता) में भी 3% इजाफे को मंजूरी दी है। इससे केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले क़रीब 49.2 लाख कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशन पाने वालों को फायदा होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने बुधवार को 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
