Sunday , 8 March 2026
Breaking News

स्वास्थ्य दल आपके द्वार” अभियान हुुआ शरू”

मौसमी बीमारियों पर अंकुश लगाने के मकसद से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य दल आपके द्वार कार्यक्रम शुरू हो गया। अभियान 21 मार्च से लेकर 23 मार्च 2018 तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.टी.आर. मीना ने स्वास्थ्य टीमों को रवाना किया।

Health Team Medical Checkup  Gets Your Campaign SawaiMadhopur Ranthambore

डाॅ मीना ने आशा सहयोगनियों व नर्सिेग छात्रों को लगन और सतर्कता से कार्य करने सर्वे, एंटी लार्वा, एंटी अडल्ट गतिविधियों व मौसमी बीमारियों की स्क्रीनिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए। अभियान में आशा सहयोगिनियों के साथ एएनएम, गुलशन नर्सिंग काॅलेज, रणथम्भौर नर्सिंग काॅलेज के छात्रों को टीमों के रूप में विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। जिले भर में सर्वे कर इस विशेष अभियान में स्वास्थ्य दल घर घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड बनाएंगे।
जिले में किसी भी स्थान पर कहीं भी एकत्र हो रहे गंदे पानी व डेंगू, मलेरिया या स्वाइन फ्लू से पीडित व्यक्ति की के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की इन टीमों ने पहुंच कर बचाव संबंधी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। मौसमी बीमारियों से निबटने के लिए विभाग की ओर से डोर टू डोर सर्वे शुरू किया जा रहा है। घर घर सर्वे में सर्वे करने के साथ ही बीमारियों से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य दल घर घर जा कर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहें है साथ ही मरीजों को रिकाॅर्ड लिया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी के बारे में फाॅर्म भरे जा रहे है। इसके अलावा रैन बसेरों, स्कूलों, काॅलेजों हाॅस्टलों में भी स्वास्थ्य दल लाकर एंटी लार्वा गतिविधियां करेगा व लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाऐगा साथ ही किसी मौसमी बीमारी के मरीज के पाए जाने पर उसका उपचार भी किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !