नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान और इसराइल से ‘तना*व को रोकने और शांति का रास्ता’ अपनाने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि इसराइल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर ह*मला, जवाबी कार्रवाई में ईरान का तेल अवीव पर मि*साइल दागना। अब बहुत हो गया। समय आ गया है कि इसे रोका जाए। शांति और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाए।
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि उन्होंने इसराइली राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग से पूरे मामले पर बात की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं दोहराती हूं कि इसराइल के पास खुद को और अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। इसी के साथ क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना भी बहुत जरूरी है।
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ये भी कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने और त*नाव को कम करने की अपील की है। इसराइल ने शुक्रवार को ईरान में अलग-अलग जगहों पर ह*मले किए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इसराइल पर बैलिस्टिक मिसा*इल दागी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच त*नाव के हालात बने हुए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
