Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सराफे की दुकान में हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

कामां क्षेत्र के जुरहरा कस्बे में मंगलवार प्रातः 4 बजे छह हथियारबंद बदमाशों ने सुनार की दुकान को निशाना बनाया। सराफे की दुकान में चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जुरहरा कस्बे के बीचों बीच जैन समाज के अध्यक्ष महेंद्र जैन की सुनार की दुकान है जिसे अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और मंगलवार प्रातः कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में दुकान की शटर को तोड़कर दुकान के अंदर से शोकेस सहित दुकान में रखे करीब 450 ग्राम सोनी सहित 95 किलो चांदी को चोरी कर ले जाने का दुकान मालिक द्वारा जुरहरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

 

वहीं दुकान में रखी तिजोरी पूरी तरीके से सुरक्षित बताई गई हैं चोरी की घटना के बाद जुरहरा थाना अधिकारी जयप्रकाश पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंच गए और दुकान में घटना का जायजा लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया जहां एक सीसीटीवी कैमरे में चोर आते जाते दिखाई दिए हैं जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

 

theft in bullion shop bharatpur

 

वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी प्रदीप यादव ने भी जुरहरा पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सुनार की दुकान में चोरी की घटना के बाद जुरहरा कस्बे में लोगों में आक्रोश देखा गया और सैकड़ों की तादात में लोग एकत्रित होकर जुरहरा थाने पहुंच गए हैं जहां पुलिस से चोरी की घटना खुलासा कराने की मांग की।

 

चोरी की घटना के बाद भाजपा नेता पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम जुरहरा कस्बे पहुंच गए और पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस के अधिकारियों से शीघ्र चोरी का खुलासा करने को लेकर चर्चा की गई है। बदमाशों द्वारा सुनार की दुकान में शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़े ही आराम से पोटलियों में सोने चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश करने में जुट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !