नई दिल्ली: माली और बुर्किना फासो ने अपने देश में अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रति*बंध लगा दिया है। इन देशों का कहना है कि वे अमेरिकी नागरिकों को अपने देश में नहीं घुसने देंगे। ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों पर ट्रैवल बै*न लगाया हुआ है। इसी के जवाब में इन दोनों देशों ने ये कदम उठाया है। बुर्किना फासो के विदेश मामलों के मंत्री करामोको झान-मैरी ट्राओरे ने कहा कि उनकी सरकार ‘पारस्परिकता के सिद्धांत’ यानी बदले के सिद्धांत पर काम कर रही है।
वहीं माली के विदेश मंत्रालय ने ‘आपसी सम्मान और संप्रभु समानता’ का आह्वान किया है। कुछ दिनों पहले पड़ोसी देश नाइजर ने भी अमेरिका पर ऐसा ही ट्रैवल बै*न लगाया था। इन तीनों देशों में सैन्य शासन है। यहां तख़्तापलट के बाद सेना सत्ता में आई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
