मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके फैंस देखने के लिए पहुंचे। चार शहरों के अपने जीओएटी इंडिया टूर के दूसरे दिन लियोनेल मेसी ने वानखेड़े स्टेडियम में करीब एक घंटा बिताया। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आए नजर।
इस दौरान उन्होंने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों से की बातचीत। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मेसी ने स्टेडियम में संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट महादेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
