Friday , 6 March 2026
Breaking News

तीसरा बच्चा पैदा करने पर यह समाज देगा 51 हजार रुपए

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में माहेश्वरी समाज की आबादी लगातार घट रही है। इससे समाज के लोगों ने चिंता जाहीर की है। अब समाज की आबादी बढ़ाने के लिए माहेश्वरी समाज ने एक घोषणा की है। समाज ने फैसला लिया है कि जिनका तीसरा बच्चा पैदा होगा, उन्हें हम 51 हजार रुपए का इनाम देंगे।

 

 

This society will give 51 thousand rupees on birth of third child

 

 

 

इसके साथ ही समाज उन्हें सम्मानित भी करेगा। माहेश्वरी समाज के इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अखिल भारतीय महासभा माहेश्वर कार्य समिति ने यह फैसला लिया है।

माहेश्वरी समाज की घट रही आबादी:

बता दें कि माहेश्वरी समाज के लोग कारोबार से जुड़े हैं। अखिल भारतीय महासभा माहेश्वरी के सदस्य रमेश माहेश्वरी ने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे समाज की जनसंख्या पूर्व में 12 से 15 लाख तक होती थी। अब यह घटकर मात्र आठ लाख रह गई है। ऐसी स्थिति चिंता का विषय है। समाज का कहना है कि घटती आबादी के कई कारण हो सकते हैं। इसमें देर से शादी भी शामिल है।

 

 

तीसरे बच्चे के जन्म पर 51 हजार रुपए की घोषणा:

माहेश्वरी समाज ने आबादी को बढ़ाने के लिए फैसला लिया है कि हम तीसरी संतान के जन्म पर दंपति को 51 हजार रुपए का इनाम देंगे। इसके साथ ही उनका सम्मान भी किया जाएगा। अभी के समय में लोग 1-2 से अधिक बच्चे नहीं रख रहे हैं। पहले चार-पांच भी होते थे। उनका कहना है कि इसके पीछे करियर भी है कि लोग देर से शादी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अब सरकार नारा देती है कि हम दो हमारे दो। साथ ही तीसरा बच्चा होने पर लोगों को कई सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर दी जाती है। इस बीच माहेश्वरी समाज के घोषणा की खूब चर्चा हो रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !