हांगकांग: हांगकांग के अधिकारियों ने शहर में लगभग 80 साल में लगी सबसे भीषण आग में मा*रे गए लोगों की याद में तीन दिन के शोक की शुरुआत में तीन मिनट का मौन रखा। बुधवार को कई टावर ब्लॉकों में लगी आग में कम से कम 128 लोगों की मौ*त हुई है। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। ब्लॉक में चल रहे मरम्मत के कामों में भ्रष्टाचार के शक में आठ लोगों को गिर*फ्तार किया गया है।
इससे पहले तीन अन्य लोगों को ह*त्या के आरोप में हिरा*सत में लिया गया था। शनिवार सुबह शहर के नेताओं और अधिकारियों ने शोक सभा में हिस्सा लिया। इस दुर्घटना के मृ*तकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में कई जगह मेमोरियल पॉइंट्स बनाए गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
