Thursday , 22 October 2026
Breaking News

होली पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, काट दिए 1.79 करोड़ के चालान

मुंबई: मुंबई पुलिस ने होली और होलिका दहन के दौरान यातायात उल्लंघन की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तहत 1.79 करोड़ रुपये के 17 हजार 495 चालान जारी किए है। होलिका दहन और होली के दो दिनों (13 और 14 मार्च) पर कई यातायात उल्लंघनों की जांच के लिए मुंबई पुलिस और उनके यातायात विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 1 करोड़ 79 लाख 79 हजार 250 रुपये के 17 हजार 495 चालान जारी किए गए है।

 

Traffic police strict on Holi, issued challans worth 1.79 crores in Mumbai

 

 

मुंबई में प्रमुख चौराहों, सड़कों और राजमार्गों पर पुलिस चौकियों की स्थापना करके विशेष अभियान चलाए गए, जिसके तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुंबई पुलिस ने क्या करें और क्या न करें की एक सूची भी जारी की थी और एक सलाह भी दी थी कि किन बातों का पालन करना चाहिए, ऐसा न करने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, उन जगहों पर विशेष अभियान चलाए गए, जहां यातायात उल्लंघन की संभावना थी।

 

 

इन मामले में काटे इतने चालान:

इस अभियान के तहत पुलिस ने श*राब पीकर वाहन चलाने, गति सीमा से अधिक तेज चलने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दोनों दिनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 4 हजार 949 मामले, श*राब पीकर वाहन चलाने के 183 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 33 चालान, वन-वे सड़क पर वाहन चलाने के 992 चालान, तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के 425 मामले, सिग्नल तोड़ने के 1 हजार 942 मामले और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, वाहन चलाने के 826 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

(सोर्स: एबीपी न्यूज)

 

 

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !