थाईलैंड: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बुधवार सुबह चलती ट्रेन के एक डिब्बे पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली क्रेन गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौ*त हुई है। स्थानीय पुलिस ने इन मौ*तों की पुष्टि की है। इसके अलावा हा*दसे में 79 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हा*दसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हा*दसा बैंकॉक के उत्तर में नाखोन रत्चासिमा प्रांत में हुआ। रेलवे के गवर्नर को इस हा*दसे के कारणों की पूरी और व्यापक जांच करने को कहा गया है। रेलवे ने बताया है कि ट्रेन में 195 यात्री और स्टाफ सदस्य सवार थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
