कोटा: कोटा (Kota) में ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। जीआरपी पुलिस को सूचना मिलने पर रात करीब 1 बजे ट्रेन के कोच की जांच की गई, जहां बाथरूम अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर 37 वर्षीय जगमोहन अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल कोटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। मृ*तक की पहचान मध्यप्रदेश के खड़कपुर निवासी जगमोहन के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, वह अपनी भाभी को इलाज के लिए इंदौर लेकर गया था और दोनों कोटा-इंदौर ट्रेन से लौट रहे थे। सफर के दौरान जगमोहन शौचालय गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसी बीच भाभी रुठियाई स्टेशन पर उतर गई, यह सोचकर कि वह भी उतर जाएगा। सूचना मिलने पर जीआरपी ने रेलवे स्टाफ की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने श*व को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौ*त के कारणों का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
वहीं एक अन्य घटना में, कोटा-सिरसा एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री फुलचंद की इन्द्रगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के बाद मौ*त हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने द*म तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
