Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान में अब 22 फरवरी तक हो सकेंगे तबादले, बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

राजस्थान में होने वाले ट्रांसफर की आखिरी तारीख को बढ़ाकर अब 22 फरवरी तक कर दिया है। बताया जा रहा है इन दो दिनों में अब बड़े स्तर पर तबादले होने तय हैं। दरअसल, 20 फरवरी को तबादलों का आखिरी दिन होने के कारण देर शाम तक कई विभागों ने अपने यहां कर्मचारियों की सूची जारी कर दी थी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग से जो डॉक्टरों की सूची जारी होनी थी वह देर रात तक नहीं आई। कल देर शाम को स्वायत्त शासन निदेशालय, मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से ड्रग ऑफिसर, आरटीओ, जलदाय विभाग, जयपुर पुलिस आयुक्तालय से कई सूचियां जारी करके अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इससे पहले 11 से 20 फरवरी तक मंत्रियों के निवास, दफ्तरों पर बड़ी संख्या कर्मचारियों, अधिकारियों और विधायकों का जमावड़ा रहा। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करना चाहती है और अभी कई विभाग का इस पर काम होना बाकी है।

 

Transfers will now be possible in Rajasthan till 22nd February

 

ये भी बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस के साथ आरएएस अधिकारियों के तबादले होने हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही 39 जिलों के आईपीएस बदले थे। गहलोत सरकार के समय 15 जनवरी 2023 को तबादलों पर रोक लगाई थी। वर्तमान सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए 8 फरवरी को आदेश जारी करके 10 दिन (11 से 20 फरवरी) तक तबादलों से रोक हटाई थी।

 

ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं होंगे

इन आदेशों में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हाेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग से ट्रांसफर नीति बनाई जाएगी। आपको बता दें कि पिछले 4 साल से ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं हुए हैं। पिछली गहलोत सरकार में भी इसको लेकर कई बार नीति बनाने की बात कही, लेकिन सरकार ने अंत तक ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !