Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया 

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार रात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा।

 

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावर खान ने बताया कि गुरुवार को थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में एक 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। उन्होंने बताया कि महिला के पूर्व पति काना समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

 

Tribal woman paraded naked in Pratapgarh district of Rajasthan

 

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रतापगढ़ में महिला से दुर्व्यवहार मामले में 10 व्यक्ति नामजद

इनमे से मुख्य अभियुक्त सहित 8 लोगों को डिटेन किया गया। महिला ने पति कान्हा गमेती और उसके साथ सूरज, वेणिया, नेतिया, नाथू, महेंद्र ने महिला को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाने व पति के घर से नंगी कर घुमाने की शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण संख्या 267/23 धारा 323, 341, 342, 354, 354 ख 294, 365,120, 504, 506, 498 A, 509, आईपीसी और धारा 4/6 स्त्री अशिष्ट रूपन अधिनियम और धारा 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

मुख्य आरोपी पति कान्हा नेतियां, बेनिया व पिंटू व एक बाल अपचारी डिटेन, तमाशबीन पुनिया, खेतिया, मोतीलाल को भी डिटेन किया गया। दबिश के दौरान मुख्य आरोपगन कान्हा, नेतीया व बेनिया के लगी चोट। जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में उनका इलाज चल रहा। शेष आरोपियों की तलाश जारी, मौके पर शांति व जाप्ता मौजूद।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !