महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी माहौल गरम होता जा रहा है। इस बीच राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने सियासी गठबंधन की घोषणा की है। बीबीसी मराठी के अनुसार राज ठाकरे ने इस गठबंधन के बाद कहा कि मुंबई का मेयर मराठी होगा और वह हमारा होगा।
इस गठबंधन के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) एक साथ मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी। ठाकरे बंधुओं के लिए मुंबई नगर निगम चुनाव बेहद अहम है और इसे एक तरह से दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। इससे पहले जुलाई महीने में पहली बार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मराठी भाषा के मुद्दे पर एक मंच पर साथ आए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
