नई दिल्ली:UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के कोटा (Kota) के अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर टॉप किया है। इस परीक्षा में कुल 958 अभ्यर्थी विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित हुए हैं।
180 उम्मीदवारों का IAS के लिए हुआ चयन:
जारी रिजल्ट के अनुसार 180 उम्मीदवारों का चयन IAS के लिए हुआ है। अभ्यर्थी फाइनल मेरिट लिस्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। टॉप-10 में 3 लड़कियों ने भी जगह बनाई, जिससे इस साल का परिणाम खास माना जा रहा है।