नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने 24 दिसंबर से शुरू होने जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह जानकारी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने दी है।
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सिर्फ एक फ़ॉर्मेट (वनडे) खेलते हैं। फिलहाल वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सिरीज में व्यस्त हैं। पीटीआई के अनुसार कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछली बार फरवरी 2010 में यह टूर्नामेंट खेला था। 37 वर्षीय कोहली ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिरीज के पहले मैच में अपना 52वां वनडे शतक जमाया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
