Thursday , 22 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

सांय 5 बजे तक 51.53 प्रतिशत हुआ मतदान

सवाई माधोपुर:- लोकसभा आम चुनाव – 2024 के अन्तर्गत टोंक – सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान दिवस 26 अप्रैल को सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव, व्यय प्रेक्षक मयूर गजानन कांबले, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की कानून व्यवस्था के साथ-साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप, पुलिस एवं वेबकास्टिंग टीम को समय-समय पर आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान कर न सिर्फ सुगम, व्यवस्थित, भयमुक्त, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में यथा संभव प्रयास किए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने राजकीय संस्कृत वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूगनर, बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बाल मंदिर, खैरदा लेखाधिकारी कार्यालय विद्युत विभाग के मॉडल बूथ एवं दिव्यांग बूथ, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी महिला बूथ, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय आलनपुर में महिला बूथ, राजकीय पशु चिकित्सालय स्थित युवा बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मतदान दल का मनोबल बढ़ाया।

 

 

 

Voting completed peacefully in all four assembly constituencies of Sawai Madhopur and Gangapur City.

 

 

 

इसी प्रकार एकीकृत चुनाव नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी चुनाव कार्मिकों द्वारा मतदान प्रक्रिया के एक-एक पल की न सिर्फ निगरानी रखी गई बल्कि उन्हें यथा संभव मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहायता प्रदान की गई। किसी भी मतदान केन्द्र से अगर कोई फोन आता, टीवी, सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलती वैसे ही तत्काल एकीकृत कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अमर सिंह एवं सहायक प्रभारी लाखन सिंह मीना के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल वहीं पर समाधान कर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से प्रारम्भ किया जाता है। जहां भी मतदान प्रतिशत कम हुआ वहीं हेला टोली, सेक्टर अधिकारी एवं बीएलओं को सूचित कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया गया।

 

 

 

मतदान झलकियां:- जिले के 984 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिसमें महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों, नव मतदाताओं, नव विवाहित मतदाताअें के साथ-साथ दिव्यांगों ने अपने – अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन के महिला मतदान केन्द्र को फूलो, रंगोली से सजाकर आम मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल चौधरी के कार्यालय द्वारा किया गया। यहां पर मतदाता मधुकंवर ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सेल्फी पॉइन्ट पर जाकर अपनी फोटो खींचवाई। वहीं दम्पत्ती लोकेश एवं योगेवश्वरी ने मतदान कर मोबाइल से अपनी सेल्फी ली।

 

 

बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन के मतदान केन्द्र पर अम्बिका गौतम, प्रियांशी गौतम, दीपांश मीना ने प्रथम बार मतदान कर प्रमाण पत्र ग्रहण किया। वहीं 84 वर्षीय बच्ची देवी ने अपने 62 वर्षीय पुत्र महेन्द्र कुमार व 22 वर्षीय पोत्र अर्जुन के साथ जाकर मतदान किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग कार्यालय के भाग संख्या 190 एवं 191 के मतदान केन्द्रों पर मनीषा ने प्रथम बार, वहीं खुशी शर्मा व अमृता शर्मा, दम्पत्ती पवन शर्मा-निलम शर्मा, आबिदा, रामी, 95 वर्षीय मथुरा देवी, 75 वर्षीय गुलाब देवी, 71 वर्षीय सूरजा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। राजकीय कार्मिक सुरेन्द्र कुमार मीना, रामेश्वर महावर ने ईडीसी से जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में स्थित मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर सास नीति देवी ने अपनी बहू अनोखी देवी के साथ, दम्पत्ती आसिफ अली – शबाना परवीन ने हैप्पी हवर्स में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका अदा की।

 

 

 

 

 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के मतदान केन्द्र पर 82 वर्षीय धापू देवी, 51 वर्षी सम्पत देवी, 72 वर्षी कमला देवी, करीब 65 वर्षीय महिला मतदाता हरकोरी देवी ने भी मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मत डाला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन बूथ संख्या 182 पर मतदाता अंकिता ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं से इस लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने की अपील की। वहीं अनिता पत्नी धीरज निवासी गणेश नगर, रेणु पत्नी हेमन्त निवासी गणेश नगर ने नव मतदाता के रूप में मतदान कर मतदाता जागरूकता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सवाई माधोपुर के बूथ संख्या 207 पर राजश्री सैनी ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

नव मतदाताओं को मिले प्रमाण पत्र:- जिलेभर में सभी मतदान केन्द्रों पर पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाताओं का चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में मतदान अधिकारियों ने स्वागत किया तथा मतदान के पश्चात प्रमाण पत्र जारी कर उत्साहवर्धन किया। नव मतदाताओं में भी लोकतंत्र में पहली बार भागीदारी का जूनुन देखा गया, निर्वाचन आयोग का प्रमाण पत्र पाकर नव मतदाताओं ने खुशी का इजहार किया।

 

 

दिव्यांगों ने निभाया लोकतंत्र में अपना फर्ज:- लाख परेशानियों के बीच विभिन्न बुथों पर दिव्यांग मतदाता अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाते नजर आए। दिव्यांग मतदाता अपने बच्चों के साथ पहुंचे व वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

 

वोलेन्टियर्स का कार्य रहा सराहनीय:- जिले भर के विभिन्न मतदान बूथों पर दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को सुगमता पूर्वक मतदान करवाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत बूथों पर मौजूद स्काउट गाइड, वोलेन्टियर्स ने पूर्ण तन्मयता के साथ सराहनीय कार्य करते हुए वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर पर ले जाकर मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया।

सांय 5 बजे तक 51.53 प्रतिशत हुआ मतदान:- लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मॉक पोल के पश्चात प्रातः 7 बजे से सभी 984 मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रारम्भ हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि प्रातः 9 बजे तक गंगापुर में 12.04, बामनवास में 10.95, सवाई माधोपुर में 12.20 एवं खण्डार में 11.48 कुल 11.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

 

इसी प्रकार प्रातः 11 बजे तक गंगापुर में 24.01, बामनवास में 21.99, सवाई माधोपुर में 24.03 एवं खण्डार में 23.86 कुल 23.50 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर 1 बजे तक गंगापुर में 33.22, बामनवास में 31.86, सवाई माधोपुर में 33.26 एवं खण्डार में 35.59 कुल 33.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

अपरान्ह 3 बजे तक गंगापुर में 40.95, बामनवास में 39.17, सवाई माधोपुर में 41.39 एवं खण्डार में 44.81 कुल 41.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सांय 5 बजे तक गंगापुर में 51.30, बामनवास में 49.09, सवाई माधोपुर में 51.64 एवं खण्डार में 54.04 कुल 51.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !