Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जलदाय मंत्री ने किया गांधी नगर स्थित पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण 

जयपुर:- जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने मंगलवार को गाँधी नगर स्थित पीएचईडी कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संचालित नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, साथ ही विभागीय अधिकारी आमजन के फोन को रिसीव कर प्राप्त शिकायत का निराकरण करें।

 

 

निरीक्षण के दौरान जलदाय मंत्री ने कंट्रोल रूम के रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद स्टाफ के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पर्याप्त स्टाफ को लगाया जाए।

 

 

Water Supply Minister conducted surprise inspection of PHED office located in Gandhi Nagar Jaipur

 

 

चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश में आमजन तक पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ अभियंताओं को फील्ड में जाकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति जांचने के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की पेयजल से संबंधित  समस्या का समाधान नहीं होता है तो सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग कर उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण राहत देना सुनिश्चित करें।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !