Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पूर्वी राजस्थान के किसानों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता रविवार को नई दिल्ली में साकार हुई, जिसमें पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर हुए त्रिपक्षीय समझौता के बाद अब किसानों में खुशी की लहर है। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में किसानों के खेत अब अधिक उपज देंगे और किसानों की आय में वृद्धि होगी। खेती से जुड़े व्यवसायों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा के सोमवार को नई दिल्ली से जयपुर लौटने पर विधानसभा में भारतीय किसान संघ ने अभिनंदन किया। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल का अभिनंदन स्वीकार कर कहा कि पूर्वी राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए यह परियोजना वरदान बनेगी।

 

Wave of happiness among the farmers of eastern Rajasthan

 

इन जिलों के किसान अधिक समृद्ध होंगे, उनकी आय में वृद्धि होने से आर्थिक सम्बल मिलेगा। शर्मा ने कहा कि सिंचाई के साथ-साथ लाखों लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। राज्य सरकार किसानों के हितों में हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक के लोगों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलाराम बटेसर, प्रदेश मंत्री जगदीश शर्मा कलमंडा, तुलछाराम सेंवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवराज पुरी, प्रान्त अध्यक्ष शंकर लाल नागर, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष कालूलाल शर्मा, प्रान्त महामंत्री सांवल सॉलेट, जिलाध्यक्ष बारां अमृत छजावा एवं जिला उपाध्यक्ष बारां बंशीलाल नागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !