Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस ने क्या कहा

नई दिल्ली: गुरुवार को संसद में धक्का-मुक्की के आरोपों में बीजेपी नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गुरुवार की शाम बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमांग जोशी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 115, 125 131 और 351 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

What did Congress say on the FIR against Rahul Gandhi

एफआईआर दर्ज कराने के बाद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कहा कि हम भी विपक्ष में रहे हैं। हम भी प्र*दर्शन करते थे लेकिन सभ्य तरीके से। कांग्रेस ने जो किया है, वह उनकी सोच पर सवाल खड़े करता है। राहुल गांधी ने जो किया है, उस पर कांग्रेस भी शर्मिंदा है लेकिन माफी मांगने को तैयार नहीं है। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराने के मद्देनजर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर राहुल गांधी खिलाफ एफआईआर को भटकाव की राजनीति बताते हुए लिखा है कि बाबा साहब की विरासत की रक्षा करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज होना सम्मान की बात है। वैसे भी, राहुल गांधी पहले से ही भाजपा के राजनीतिक प्रतिशोध के कारण 26 एफआईआर का सामना कर रहे हैं और यह नई एफआईआर उन्हें या कांग्रेस को जातिवादी आरएसएस-भाजपा शासन के खिलाफ खड़े होने से नहीं रोक पाएगी।

गुरुवार को संसद के बाहर बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। वहीं बीजेपी के इन आरोपों के जवाब में गुरुवार की शाम राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी की थी। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी कहा था कि बीजेपी ने यह सब जानबूझकर कर किया है ताकि अदानी मामले को दबाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !