Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जानिए: RAS परीक्षा में क्या लेकर जाना है और क्या पहनना है

जिले में रविवार 5 अगस्त को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2018 की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक महेन्द्र लोढ़ा ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा से संबंधित सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने तथा सभी को परीक्षा शुरू होने से 2 घण्टे पूर्व आवश्यक रूप से परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा का सुचारू एवं सफल आयोजन किये जाने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं तलाशी की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है।

Ras Exam Meeting Discussion Dress Code Rajasthan Administrative Services
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक ने बताया कि परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं । इसके लिए 3 सर्तकता दलों, फ्लाईंग स्कवैड का गठन किया गया है जिनमें पुलिस प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी के नकल एवं कदाचार के दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा उप समन्वयक सहायक समन्वयक एवं वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटिंरंग एवं समन्वय से संबंधित कार्यों के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नं 1/13 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462 – 220323 हैं। नियंत्रण कक्ष ने शुक्रवार 3 अगस्त को प्रातः 9ः30 बजे से अपना कार्य आरम्भ कर दिया है। यह नियंत्रण कक्ष 4 अगस्त को भी प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक तथा परीक्षा के दिन 05 अगस्त को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के लिए प्रदीप कुमार शर्मा उपनिदेशक सूचना प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चन्द गुप्ता ने उपसमन्वयकों, पर्यवेक्षकों, केन्द्राधीक्षकों/अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए परीक्षा संबंधि ध्यान रखने वाले बिंदुओं से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में 15 परीक्षा केन्द्रों पर 5 हजार 304 परीक्षार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा में प्रविष्ट होंगे। उन्होनें बताया कि परीक्षा संबंधि जारी किए गये ई-प्रवेश पत्र प्रोविजनल हैं। वीक्षकों को परीक्षार्थी/अभ्यर्थी की मूल फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित करनी होगी। जिसमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस आदि मूल होने चाहिए इनकी छाया प्रति मान्य नहीं होगी।
उन्होनें बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार गहन तलाशी के उपरांत ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जावेगा। इस हेतु पुरूष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट/कुर्ता पहनकर तथा पेंट/पायजामा, हवाई चप्पल पहनकर ही आ सकेंगे। वहीं महिला अभ्यर्थी भी सलवार सूट/साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज पहनकर तथा हवाई चप्पल, बालों में साधारण रबरबैंड लगाकर आ सकेंगी। साथ ही लाख/पतली कांच की चुड़ियों के अलावा जेवरात पहनकर नहीं आ सकेंगी। इसके साथ ही पुरूष/महिला अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार के मोबाईल/इलेक्ट्रोनिक गेजेट्स, घड़ी, मौजे, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हेट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में प्रविष्ठ होने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में पुलिस प्रशासन, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !