पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल (टीएमसी) के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले कहा था कि वो 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हैं और इसे पूरा होने में तीन साल का समय लगेगा। उनके इस बयान के बाद से ही वि*वाद पैदा हो गया था, लेकिन अब पार्टी ने इस पर कार्रवाई की है।
मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की मंजूरी और महासचिव अभिषेक बनर्जी की सहमति के बाद की गई है। इस पर हुमायूं कबीर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि इस बाबरी मस्जिद का पार्टी के साथ कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी को मेरे खिलाफ जो कुछ करना चाहिए करने दीजिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी 2015 में 6 साल के लिए सस्पेंड किया था और आज भी ऐसा होगा तो मान लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
