नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में हो रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने उज़्बेकिस्तान की बॉक्सर फोजिलोवा को 5-0 से हराया है। दो महीने पहले सितंबर में मीनाक्षी ने लिवरपूल में हुई महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
हरियाणा के रोहतक में रुरकी किलोरी गांव से ताल्लुक रखने वाली मीनाक्षी बहुत ही साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता श्रीकृष्ण ऑटो चलाते हैं। बीते सितंबर में मुकाबला जीतने के बाद मीनाक्षी ने बताया था कि उन्होंने साल 2021 में भारतीय अर्द्धसैनिक बल आईटीबीपी को ज्वाइन किया था और वह खेल में उनकी पूरी मदद करती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
